Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Accident : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की दबने से मौत...

महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Accident : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क पार कर रही महिला की दबने से मौत...
X

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur Accident : बता दें कि भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो पलटने से सड़क पार कर रही एक महिला उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं पहुंची। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur Accident : हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। कार की पहचान आल्टो कार क्र. सीजी 04 एमई 2063 के रूप में हुई। पुलिस ने कार चालक को राज टॉकिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने इस हादसे के बाद मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire