Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
Railway Recruitment Board UG Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 के नतीजे किए जारी, 3,700 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन, यहां देखें रिजल्ट
Railway Recruitment Board UG Result 2025: नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने शुक्रवार को एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट श्रेणी के कंप्यूटर आधारित टेस्ट-1 (CBT-1) का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ सीबीटी-2 के लिए पात्र घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी प्रकाशित किए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी जारी मेरिट लिस्ट में खोज सकते हैं।
Railway Recruitment Board UG Result 2025: 3,708 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट* जारी आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, कुल 3,708 उम्मीदवार सीबीटी-2 के लिए चयनित किए गए हैं। ये उम्मीदवार अब अगले चरण की परीक्षा में भाग लेंगे, जिसके आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
Railway Recruitment Board UG Result 2025: CBT-1 पास करने के लिए जरूरी अंकों की शर्तें
सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इसमें पास होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक, ओबीसी और एससी वर्ग को 30% तथा एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 25% अंक अर्जित करने आवश्यक थे।
-ऐसे जांचें आपका रोल नंबर लिस्ट में है या नहीं
-आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in या अपने क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
-नोटिस सेक्शन में “RRB NTPC UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली PDF फाइल खुल जाएगी।
-Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगामी अपडेट और सीबीटी-2 परीक्षा से संबंधित जानकारी पर नजर बनाए रखें।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जेईई की तैयारी कर रहे छात्र की इंद्रावती में मिली लाश, ‘Sorry sabko’ लिखकर छोड़ा आखिरी संदेश
- 2. Republic Day celebrations 2026 : 26 जनवरी से पहले देश में हाई अलर्ट, खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकियों से खतरा, दिल्ली समेत कई शहरों में साजिश की आशंका
- 3. Odisha Plane Crash: ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश, 6 लोग घायल, देखें VIDEO
- 4. CG News: किसान आत्महत्या प्रयास मामले में पटवारी सस्पेंड, तहसीलदार-समिति प्रबंधक को नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

