Begin typing your search above and press enter to search.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द, ये है वजह

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द हो गया है। रेल मंत्रालय के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वह 25 नवंबर को स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली से नागपुर पहुंचेंगे। नागपुर में ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉई एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, वे स्पेशल फ्लाइट से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
रायपुर दौरे की रद्दीकरण के बीच छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की समस्याएं अब भी बरकरार हैं। बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हाल ही में रेलवे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि रेलवे का काम केवल मालगाड़ियों की ढुलाई तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यात्रियों को सुविधाएं देना प्राथमिकता होनी चाहिए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


