Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश

Raigarh Tamanar Violence: रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार में दिसंबर 2025 में हुई हिंसक घटनाओं का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम (39) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
X

Raigarh Tamanar Violence: रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार में दिसंबर 2025 में हुई हिंसक घटनाओं का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम (39) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। कसडोल निवासी राजेश मरकाम पर भीड़ को उकसाने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाने का गंभीर आरोप है। पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे ग्राम बरपाली से हिरासत में लिया।

Raigarh Tamanar Violence: क्या था पूरा मामला

दिसंबर 2025 में धौराभाठा में आयोजित जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीण 12 दिसंबर से धरने पर थे। 27 दिसंबर की सुबह स्थिति तब बेकाबू हो गई जब लिबरा चौक पर करीब 1000 की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने न केवल यातायात बाधित किया, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की शांति बनाए रखने की अपील को भी दरकिनार कर दिया।

Raigarh Tamanar Violence: भीड़ को उकसाने पर पुलिस और प्लांट पर हमला

दोपहर के समय भीड़ ने हिंसक रुख अपना लिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस टीम पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम समेत कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हो गए। इसके बाद उग्र भीड़ ने मौके पर खड़ी पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में घुसकर कन्वेयर बेल्ट, ट्रैक्टर और दफ्तर में भारी तोड़फोड़ की और आगजनी की।

Raigarh Tamanar Violence: बीएनएस की धारा 49 के तहत कार्रवाई

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान राजेश मरकाम की भूमिका अत्यंत गंभीर पाई गई है। उसने न केवल भीड़ को भड़काया, बल्कि सरकारी अधिकारियों पर हमला करने और लूटपाट की साजिश में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49 भी जोड़ी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Raigarh Tamanar Violence: अब तक 22 आरोपी जेल में

तमनार थाने में दर्ज 16 अलग-अलग एफआईआर के आधार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक कुल 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire