Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raigarh News : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट और मारपीट के 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस...

पुलिस ने अपराधियों का जुलूस निकालकर शहर में सख्त संदेश दिया है कि शहर में अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

Raigarh News : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट और मारपीट के 9 बदमाशों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस...
X

Raigarh News : रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए लूटपाट और मारपीट के मामलों में शामिल 9 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई है। पुलिस ने अपराधियों का जुलूस निकालकर शहर में सख्त संदेश दिया है कि शहर में अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

Raigarh News : बता दें कि 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इसके बाद कबीर चौक निवासी रोमेश साहू 33 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी और उसके साथी उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना कर मारपीट की थी। इसके साथ ही चक्रधरनगर में भी बंटी साहू पर लूटपाट की घटना सामने आई थी, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 2300 रूपए लूट लिए थे।

Raigarh News : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल और दोनों थानों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बंटी साहू और उसके दो साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Raigarh News : गिरफ्तार बदमाशों की सूची में विभिन्न इलाके के 9 अपराधी शामिल हैं, जिनमें से आशीष यादव 36 वर्ष, अभिकांत राज यादव 23 वर्ष, मनोष सिदार 27 वर्ष, रमन यादव 30 वर्ष, श्याम यादव 36 वर्ष, बबलू साहू 22 वर्ष, राजू साहू 28 वर्ष, राजा सारथी 25 वर्ष व संदीप कुमार सारथी 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी अधिकांश चक्रधरनगर और जूटमिल इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रखी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire