Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बाबा साहब की जन्मस्थली का राहुल गांधी के पुरखों ने किया अपमान, अब वह नाक रगड़कर करें प्रायश्चित: रामेश्वर शर्मा

बाबा साहब की जन्मस्थली का राहुल गांधी के पुरखों ने किया अपमान, अब वह नाक रगड़कर करें प्रायश्चित: रामेश्वर शर्मा
X

भोपाल। राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी के महू दौरे पर निशाना साधा है। आज उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पुरखों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली को अपमानित किया था। बाबा साहब की जन्मस्थली का विकास केवल भाजपा सरकारों ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जन्मस्थान का विकास कराया।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के पूर्वज जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को दो बार चुनाव हराया, जीते जी उन्हें संसद में प्रवेश नहीं करने दिया। राहुल गांधी की दादी ने 25-30 बार बाबासाहब के संविधान को बदला,फिर राहुल के पिता ने संविधान को बदला। उन्होंने कहा कि इसलिए राहुल गांधी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से, उनके अनुयायियों से नाक रगड़कर माफी मांगे।

क्योंकि जितना अपमान कांग्रेस ने उनका किया इतना किसी ने नहीं किया। शर्मा ने कहा कि आज पीएम मोदी ने कसम खाई है कि बाबासाहब के संविधान का देशभर में अक्षरशः पालन करेंगे,सीएम डॉ मोहन यादव ने भी मध्यप्रदेश की राजधानी के सबसे बड़े ओव्हर ब्रिज का नाम अंबेडकर के नाम पर रखा है। जबकि कांग्रेस ने तो उनकी प्रतिमा भी नहीं लगाई। भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर भी भाजपा ने बाबासाहब की प्रतिमा लगाई,कांग्रेस ने केवल उनका अपमान किया इसलिए राहुल गांधी एक बार नहीं सौ बार नाक रगड़ के माफी मांगें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire