Breaking News
:

राहुल गांधी की हुंकार, बोले-संविधान का दिया सपना नहीं हो रहा साकार, जातिगत जनगणना करवाने की भी कही बात...

MP News

कांग्रेस ने दो लाख कांग्रेसी नेताओ के पहुंचने का दावा किया हैं।

MP News : भोपाल/महू। एमपी की व्यापारिक राजधानी इंदौर के समीप स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू में आज कांग्रेस ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन किया। रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आदि ने संबोधित किया। संबोधन से पहले राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेड़कर की जन्मस्थली पर पहुंचकर नमन किया। कार्यक्रम में देशभर से कांग्रेस नेता पहुंचे थे। कांग्रेस ने दो लाख कांग्रेसी नेताओ के पहुंचने का दावा किया हैं।


MP News : इस दौरान राहुल गांधी ने संविधान की किताब हाथों में उठाकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि "देश में निजीकरण और कुछ अरबपतियों के पोषण के लिए गरीबों को गुलाम बनाया जा रहा है। इसलिए लोगों को संविधान विरोधी सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है,एक संविधान को बचाना चाहती है तो दूसरी संविधान के खिलाफ है। राहुल गांधी ने संविधान की प्रतीक किताब दिखाते हुए कहा कि "यह संविधान कोई किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच बसती है।उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को अच्छे भविष्य का सपना देखने का हक दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।


MP News : राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश को 15 अगस्त, 1947 को आजादी नहीं मिली, वो झूठी आजादी थी।' ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा दिए गए अबकी बार 400 पार के नारे को लेकर कहां की इन्होंने तब संविधान को खत्म करने की बात कही थी, इन्होंने कहा था कि अगर 400 सीटें आ गईं तो संविधान बदल देंगे। लेकिन उनके सामने कांग्रेस और गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता खड़े हुए। नतीजा ये हुआ कि लोक सभा में नरेंद्र मोदी को संविधान के आगे माथा टेकना पड़ा।


MP News : याद रखिए, जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेताओं में डुबकी लगाने की होड़ मची है। लोग कॉम्पटीशन में डुबकी मार रहे हैं। जब तक टीवी में डुबकी अच्छी नहीं आती है तब तक डुबकी मारते रहते हैं। धर्म पर हम सभी की आस्था है। धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। खड़गे का यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने के ठीक बाद आया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us