Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, कन्हैया कुमार के साथ पदयात्रा में हुए शामिल
- Pradeep Sharma
- 07 Apr, 2025
बेगूसराय। Rahul Gandhi: बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी के बेगूसराय पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका शानदार स्वागत किया। बेगूसराय पहुंचने के बाद राहुल 'पलायन रोको-नौकरी दो' पदयात्रा में कन्हैया कुमार के साथ शामिल हुए
बेगूसराय। Rahul Gandhi: बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी के बेगूसराय पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका शानदार स्वागत किया। बेगूसराय पहुंचने के बाद राहुल 'पलायन रोको-नौकरी दो' पदयात्रा में कन्हैया कुमार के साथ शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Rahul Gandhi: करीब दो किलोमीटर की इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते दिखे। पदयात्रा में कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे नेता भी शामिल रहे। पदयात्रा में शामिल होने के बाद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए।
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का तीसरा दौरा
जनवरी के बाद से राहुल गांधी का तीसरा बिहार दौरा है। उन्होंने जनवरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को वैचारिक रूप से पराजित करने का आग्रह किया था। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक मिनट का वीडियो संदेश साझा किया जिसमें उन्होंने बिहार के युवाओं से सफेद टी-शर्ट पहनकर मार्च में शामिल होने का आग्रह किया था। राहुल गांधी के इस अपील का असर भी दिखा। बेगूसराय में ज्यादातर लोग राहुल को सपोर्ट करने के लिए सफेद रंग की टी-शर्ट में दिखे।
Rahul Gandhi: बिहार में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों वाले महागठबंधन का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। सत्तारूढ़ राजग में जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हैं। बेगूसराय कन्हैया कुमार का गृह जिला भी है। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के टिकट पर बेगूसराय सीट से लड़ा था लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : रिश्वतखोरी महंगा पड़ा हेड कांस्टेबल को, हुआ डिमोशन
- 2. CG Assembly Winter Session: 14 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र, विस अध्यक्ष रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रविवार को आयोजित होगी सदन की कार्यवाही
- 3. Raipur City Crime: सरस्वती नगर थाना से हेरोइन तस्करी के दो आरोपी फरार, फिर तलाश में पुलिस
- 4. CG Police Transfer : 8 अफसरों के तबादले, 4 थाना प्रभारी और एसीसीयू प्रमुख शामिल, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

