Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण

Rahul Gandhi: अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, ब्राउन यूनिवर्सिटी में देंगे भाषण
X

Rahul Gandhi: वॉशिंगटन डीसी: कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। शनिवार को बोस्टन के लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा ने उनकी अगवानी की और उन्हें “युवाओं और लोकतंत्र की आवाज” करार दिया।


Rahul Gandhi:
21 और 22 अप्रैल को राहुल गांधी रोड आइलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। वे भाषण देंगे और भारत के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे भारतीय प्रवासी समुदाय (एनआरआई) और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिसमें राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।



Rahul Gandhi: यह राहुल गांधी की सितंबर 2024 के बाद दूसरी अमेरिका यात्रा है। पिछले दौरे में उन्होंने डलास और वॉशिंगटन डीसी में टेक्सास व जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आरक्षण और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की थी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire