Breaking News
:

NEET-UG पेपर लीक पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने की उठाई मांग, बोले - मोदी जी, देश आपसे सवाल पूछ रहा है

NEET-UG

Rahul Gandhi On NEET-UG 2026

Rahul Gandhi On NEET-UG 2026: नई दिल्ली: राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि लगातार विवादों के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अब तक पद से क्यों नहीं हटाया गया।


2024 और 2026 मामलों की तुलना

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए NEET 2024 और NEET 2026 पेपर लीक मामलों की तुलना की। उन्होंने कहा कि 2024 में पेपर लीक के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं हुई, जबकि 2026 में परीक्षा रद्द करनी पड़ी। दोनों मामलों में सीबीआई जांच और कमेटी गठन का रास्ता अपनाया गया, लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।



पीएम मोदी से पूछे तीन बड़े सवाल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि आखिर बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने पूछा कि इस गंभीर मुद्दे पर सरकार चुप क्यों है और लगातार विफल हो रहे शिक्षा मंत्री को अब तक क्यों नहीं हटाया गया।


23 लाख छात्र हुए प्रभावित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इस फैसले से करीब 23 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us