Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘अमेरिका निर्देश दे रहा, पीएम मोदी चुप हैं’

Rahul Gandhi: भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘अमेरिका निर्देश दे रहा, पीएम मोदी चुप हैं’
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: ओमान तट के पास हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिका के हालिया बयानों को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा, "अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ दिन बाद भी न तो खेद व्यक्त किया गया और न ही माफी मांगी गई। इसके उलट अमेरिका भारत को निर्देश दे रहा है। एक संप्रभु राष्ट्र ऐसी भाषा कभी स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "समझौता कर चुके प्रधानमंत्री" एक "आज्ञाकारी सेवक" की तरह आदेश सुनते हैं और उनका पालन करते हैं। ऐसा नेतृत्व देश के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकता।

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा विवाद

अमेरिका ने हाल ही में कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में उसकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच भी बातचीत हुई है।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता

राहुल गांधी ने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर मृत भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन का मुद्दा भी उठाया और उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की। वहीं, भारत ने अमेरिकी कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराते हुए भारतीय चालक दल वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारतीय नाविकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बनी हुई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire