Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने
X

Raghav Chadha: नई दिल्ली: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को केंद्र की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद की गई है।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला 20 मई 2026 से प्रभावी हो चुका है। समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रोंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी को भी सदस्य बनाया गया है।

यह समिति संसद में आने वाली जनहित याचिकाओं और विभिन्न मुद्दों पर विचार करती है। ऐसे में राघव चड्ढा की नियुक्ति को भाजपा में उनकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में जानकारी दी कि डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 की संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire