Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raas Garba Event 2024 : एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 कराने जा रहा रायपुर में भव्य रास गरबा का आयोजन, ये होंगी मेहमान...

इस भव्य रास गरबा इवेंट में गरबा नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश होगा

Raas Garba Event 2024 : एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 कराने जा रहा रायपुर में भव्य रास गरबा का आयोजन, ये होंगी मेहमान...
X
Raas Garba Event 2024 : रायपुर। राजधानी रायपुर में इस बार गरबा प्रेमियों के लिए एक विशेष उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 द्वारा होटल ललित महल में भव्य रास गरबा इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है। यह इवेंट चार दिवसीय 5 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजित इस भव्य रास गरबा इवेंट में गरबा नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश होगा, जो दर्शकों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।



Raas Garba Event 2024 : इस इवेंट का एक विशेष आकर्षण होगी प्रसिद्ध गायिका तोरशा सरकार। Indian Idol Season 4 की फाइनलिस्ट, तोरशा अपने शानदार गानों से इस गरबा उत्सव को और भी रंगीन बनाएंगी। भागलपुर, पश्चिम बंगाल की निवासी तोरशा ने अपनी शिक्षा बेंगलुरु में प्राप्त की और अब वे अपने संगीत से सभी का दिल जीतने को तैयार हैं।


Raas Garba Event 2024 : इस उत्सव में तोरशा के अलावा कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार और नृत्यांगनाएं भी शामिल होंगी, जो इस गरबा उत्सव को एक अविस्मरणीय अनुभव में बदल देंगी। यह कार्यक्रम न केवल गरबा प्रेमियों को एकत्रित करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगा।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire