Raas Garba: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के 'रास गरबा-2025' का आगाज, CMD सुबोध सिंघानिया ने की विधि-विधान से पूजा...

Raas Garba: रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे भव्य 'रास गरबा-2025' महोत्सव का आगाज हो चुका है। एशियन न्यूज और न्यूजप्ल 21 के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने विधि-विधान से मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का पूरा परिवार मौजूद रहा।

Raas Garba: बता दें कि शक्ति की भक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि में रायपुर सहित प्रदेशवासियों को इस रास गरबा उत्सव का बेसब्री से इंतजार है। यह उत्सव 27 से 29 सितंबर तक राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में होगा। रास गरबा के महा उत्सव में आपको सनातन संस्कृति की परंपरा देखने को मिलेगी। रास गरबा-2025 महोत्सव की शुरुआत से पहले मां अंबे की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

Raas Garba: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव है, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी है। आयोजकों का कहना है कि हमारा लक्ष्य लाखों लोगों को एक मंच पर लाना है, जहां वे अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ सकें। यह आयोजन निःशुल्क प्रवेश के साथ सभी के लिए खुला है। इस गरबा उत्सव में मां दुर्गा के भक्तों को हर दिन उपहार भी दिए जाएंगे।


