Create your Account
Raas Garba 2025: शक्ति की भक्ति में डूबा रायपुर, ट्रैफिक जवानों ने संभाला मोर्चा, एयरपोर्ट मार्ग हुआ वन-वे, आप भी आइये ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट...
Raas Garba 2025: रायपुर। मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित नवरात्रि उत्सव ने पूरे रायपुर को सनातन संस्कृति और शक्ति की भक्ति में डूबो दिया है। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक उमंग से सराबोर कर दिया है। भारी भीड़ को देखते हुए यातायात और पुलिस जवानों ने सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाया है। एयरपोर्ट रोड को वन-वे कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। इस रास-गरबा उत्सव का हिस्सा बनने आप भी ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट पहुंच जाइये…।
Raas Garba 2025: बता दें कि रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में 27 से 29 सितंबर तक होने वाला यह सांस्कृतिक उत्सव सनातन परंपराओं को जीवंत कर रहा है। मध्य भारत के इस सबसे भव्य 'रास गरबा-2025' महोत्सव के लिए ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट को मां शक्ति की भक्ति के अनुरूप भव्य रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सजा यह दरबार भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान कर रहा है। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव है, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी है। आयोजकों ने कहा कि हमारा लक्ष्य लाखों श्रद्धालुओं को एक मंच पर लाना है, जहां वे अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ सकें।
Raas Garba 2025: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे भव्य रास गरबा महोत्सव में शानदार लाइटिंग, साउंड सिस्टम और रास-गरबा उत्सव की व्यवस्था ने सभी का दिल जीत लिया। सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने बताया कि रास गरबा उत्सव में पहुंचे युवाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। रास गरबा में हर दिन शानदार उपहारों की बौछार भी हो रही है, जिसने उत्सव को और भी खास बना दिया है। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर कर दिया है, जिससे इस उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालु आसानी से ओमाया गार्ड पहुंच सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 2. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 3. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 4. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

