Create your Account
Raas Garba 2025: विधायक अनुज शर्मा ने रास गरबा उत्सव में बांधा शमां… छत्तीसगढ़ी जस गीत ‘आमा पान के पतरी… और झुपत-झुपत आबे दाई…’ पर झूमे श्रद्धालु…
Raas Garba 2025 : रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत के सबसे भव्य रास गरबा उत्सव ने सबका मन मोह लिया। शक्ति की भक्ति में श्रद्धालू डूबे रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन और गायिकी से कार्यक्रम को यागदार बना दिया। विधायक और एक्टर पद्मश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ जस गीत आमा पान के पतरी… और झुपत-झुपत आबे दाई… गीत गाकर माहौल को उत्साहित कर दिया। श्रद्धालु जस गीतों पर झूमते नजर आए।
बता दें कि एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव था, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी रहा। रायपुर के ओमाया गार्डन में रास गरबा-2025 का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस उत्सव में नृत्य, भक्ति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। इस उत्सव के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।
आयोजन की भारी प्रशंसा माता रानी की भक्ति, सनातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ने के साथ उपहारों की बौछार ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। तीन दिनों में श्रद्धालुओं को लाखों रुपये के उपहार बांटे गए। नवरात्रि पर्व के इस उत्सव के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और खुद को हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया। अतिथियों सहित सभी ने आयोजन की भारी प्रशंसा की।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 2. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 3. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 4. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

