Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raas Garba 2025: शक्ति की भक्ति में डूबने आप भी आइये ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट, समय से पहले पहुंचे और अपना स्थान सुरक्षित कर लें… ट्रैफिक नियमों का रखे ध्यान…

Dev Verma
Raas Garba 2025: शक्ति की भक्ति में डूबने आप भी आइये ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट, समय से पहले पहुंचे और अपना स्थान सुरक्षित कर लें… ट्रैफिक नियमों का रखे ध्यान…
X

Raas Garba 2025: रायपुर। मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित नवरात्रि उत्सव ने पूरे रायपुर को सनातन परंपरा में डूबा दिया। पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे और गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। 28 सितंबर को कार्यक्रम का दूसरा दिन है। पहले दिन भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने श्रद्धालुओं से दो घंटे पहले पहुंचने की अपील की है, जिससे यातायात सुव्यवस्थित रहे। श्रद्धालु समय से पहले पहुंचकर अपना स्थान सुरक्षित कर लें…।

Raas Garba 2025: बता दें कि रास गरबा-2025 का उत्साह चरम पर है। आयोजकों ने अपील की है कि समय पर पहुंचकर अपना स्थान सुरक्षित करें, क्योंकि दूसरे दिन भी भारी भीड़ की संभावना है। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को पार्किंग स्थल में ही रखें, जिससे किसी को आने-जाने में दिक्कत न हो। आयोजकों ने कहा कि रास -गरबा का यह उत्सव नृत्य, भक्ति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम है। पारंपरिक वेशभूषा में अपने परिवार और दोस्तों के साथ ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट आए और सनातन संस्कृति का हिस्सा बनें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire