Create your Account
Raas Garba 2025: मध्य भारत का सबसे भव्य रास गरबा महोत्सव, मां दुर्गा और श्रीराम की भक्ति में डूबा रायपुर… देशभक्ति गीतों ने भर दिया जोश
- Rohit banchhor
- 30 Sep, 2025
भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बनाया तो वहीं देश भक्ति गीतों ने उत्साह और उमंग का संचार किया।
Raas Garba 2025: रायपुर। मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव ने रायपुरवासियों का दिल जीत लिया। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा नवरात्रि उत्सव ने पूरे रायपुर को सनातन परंपरा में डूबा दिया। शक्ति की भक्ति और प्रभु श्रीराम के भजनों से पूरा रायपुर शहर झूमने लगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे और गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बनाया तो वहीं देश भक्ति गीतों ने उत्साह और उमंग का संचार किया।
बता दें कि रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में 27 से 29 सितंबर तक सांस्कृतिक उत्सव और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाले रास-गरबा 2025 का आयोजन किया गया। मध्य भारत के इस सबसे भव्य महोत्सव के लिए ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट को मां शक्ति की भक्ति के अनुरूप भव्य रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सजा यह दरबार भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान कर रहा था।
वॉलीवुड सिंगर ने उत्सव में बनाया माहौल
एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वॉलीवुड सिंगर इशान खान ने अपनी गायिकी से रास गरबा के महोत्सव में चार चांद लगा दिया। देशभक्ति और भजन के गानों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। वहां उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। उत्सव के दौरान राम आएंगे… राम आएंगे.. गीत ने पूरा माहौल राममय कर दिया। वहीं दिल दिया है जां भी देंगे… ऐ वतन तेरे लिए… ने रास गरबा में पहुंचे श्रद्धालुओं में जोश का संचार कर दिया।
नृत्य, भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम
रास गरबा-2025 का उत्साह चरम पर रहा। इस उत्सव में नृत्य, भक्ति और सामाजिक एकता का अनोखा संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में अपने परिवार और दोस्तों के साथ आए श्रद्धालु सनातन संस्कृति का हिस्सा बनें। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव था, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी रहा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 2. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 3. Raipur City News: 300 फाइव स्टार होटलों को चूना लगाने वाला 'हाई-प्रोफाइल' ठग बिंगसन जॉन गिरफ्तार, 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज से था प्रेरित, होटल हयात को बनाया था ठगी का निशाना
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

