Raas Garba 2024: ललित महल के गरबा में जमकर थिरके महक चहल और तोरसा सरकार, एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 के इस कार्यक्रम की खूब की सराहना, उमड़ी भक्तों की भीड़
Raas Garba 2024 : रायपुर। राजधानी रायपुर का होटल ललित महल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रमुख न्यूज चैनल एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के संयुक्त प्रयास से हो रहे चार दिवसीय छत्तीसगढ़ और मध्य भारत का सबसे बड़ा रास गरबा के तीसरे दिन 7 अक्टूबर सोमवार को रिकार्ड संख्या में भक्त पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के आने से पंडाल गरबा की व्यवस्था संभालने वालों को पसीना बहाना पड़ा..लेकिन लोग माता रानी की भक्ति में ऐसे रम दिखें जैसे गोकुल और मथुरा ललित महल में उतर आए हो। एएसपी लखन पटले भी गरबा में अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार 8 अक्टूबर को मां गरबा रानी की पूर्णाहुति होगी। उसके बाद नान स्टाप दो घंटे तक माता रानी के गरबा भजन से लोग भक्ति भाव में थिरकते रहें।

Raas Garba 2024 : बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल और तोर्षा सरकार कार्यक्रम को बनाया यादगार
बॉलीवुड अभिनेत्री महक चहल और प्रसिद्ध कलाकार तोर्षा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महक और तोर्षा ने न केवल अपनी उपस्थिति से उत्सव को यादगार बनाया बल्कि अपने गरबा प्रेम और ऊर्जा से दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
महक चहल और तोर्षा ने पारंपरिक रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी-धजी धुनों पर थिरकते हुए गरबा का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा, "रास गरबा जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। रायपुर के गरबा प्रेमियों के साथ इस उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।" महक और तोर्षा ने न केवल गरबा प्रेमियों के साथ नृत्य किया, बल्कि उनके साथ सेल्फी लेकर उत्सव को और भी खास बना दिया।
रास गरबा 2024 के आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सज-धज कर शामिल हुए। हर शाम को अलग-अलग थीम पर गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक धुनों का संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम में CMD सुबोध सिंघानिया और MD हर्षित सिंघानिया ने भी हिस्सा लिया, जो आयोजन के खास आकर्षण रहे। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "रास गरबा 2024 का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना भी है। इस तरह के आयोजन हमें एकजुट रखते हैं और सभी वर्गों को जोड़ते हैं।"


गरबा में भक्तों का उत्साह बढ़ाने हर दिन मौजूद रही ये हस्तियां
Raas Garba 2024 : इससे पहले रविवार को गरबा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। उनका आत्मीय स्वागत सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने किया। इस मौके पर पवन साय ने मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के इस भव्य कार्यक्रम की खुब सराहना की।
पवन साय ने नवरात्रि के अवसर पर सभी भक्तों को बधाई दी है। उन्होंने आयोजन को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक बताया। सुबोध सिंघानिया ने इस अवसर पर कहा, "हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि पवन साय जी हमारे इस आयोजन में शामिल हुए। यह महोत्सव प्रदेश की एकता और समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम के पहले दिन पदमश्री अनुज शर्मा गरबा में शामिल होकर भक्तों को उत्साह बढ़ते रहे।


Raas Garba 2024 : बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर मिश्रा, भाजपा -प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, भाजपा नेता जितेंद्र चौबे भी इस पावन आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भी मां की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। भक्तगणों ने गरबा की धुनों पर झूमते हुए अपनी भक्ति का इजहार किया, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्ति और आनंद के माहौल से भर गया। रास गरबा 2024 का यह आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें रोजाना भक्त माँ की महिमा का गुणगान करेंगे और गरबा के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करेंगे।
पूरे कार्यक्रमकी ड्रोन से हो रही निगरानी -
गरबा पंडाल में आए भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक आईपीएस संतोष सिंह के निर्देश में चार थानों से पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई थी। ग्रामीण एसएसपी कीर्तन राठौर अपने टीम के साथ वहां मौजूद रहे। उनकी टीम में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह, मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह व तेलीबांधी ट्रैफिक थाना प्रभारी सील सिंह आदित्य और विधानसभा थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते रहें।

