Breaking News
Create your Account
Raas Garba 2024: मध्य भारत का सबसे बड़ा रास गरबा रायपुर के होटल ललित महल में संपन्न, कार्यक्रम के आखरी दिन सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित ये दिग्गज हुए शामिल
Raas Garba 2024: रायपुर। राजधानी रायपुर का होटल ललित महल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रमुख न्यूज चैनल एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के संयुक्त प्रयास से हो रहे 4 दिवसीय छत्तीसगढ़ और मध्य भारत का सबसे बड़ा रास गरबा के आखिरी दिन 8 अक्टूबर मंगलवार को रिकार्ड संख्या में भक्त पहुंचे।


Raas Garba 2024: मंगलवार षष्ठमी तिथि होने से माता कत्यानी की पूजा के साथ गरबा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में हरिभूमि के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी ने पूजा अर्चना कर गरबा की शुरुआत की। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा विधायक पुरंदर मिश्रा अतिथि के तौर पर शामिल रहें और भक्तों को उत्साह बढ़ाया वहीं इस अवसर पर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी शामिल हुए।


Raas Garba 2024: आयोजन के अंतिम दिन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर अध्यक्ष सी, एस ठाकुर विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे शामिल हुए। इस दिन गरबा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों की सहभागिता होगी।

गरबा में भक्तों का उत्साह बढ़ाने हर दिन मौजूद रही ये हस्तियां
Raas Garba 2024 : इससे पहले रविवार को गरबा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। उनका आत्मीय स्वागत सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने किया। इस मौके पर पवन साय ने मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होकर भक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के इस भव्य कार्यक्रम की खुब सराहना की।
पवन साय ने नवरात्रि के अवसर पर सभी भक्तों को बधाई दी है। उन्होंने आयोजन को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक बताया। सुबोध सिंघानिया ने इस अवसर पर कहा, "हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि पवन साय जी हमारे इस आयोजन में शामिल हुए। यह महोत्सव प्रदेश की एकता और समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम के पहले दिन पदमश्री अनुज शर्मा गरबा में शामिल होकर भक्तों को उत्साह बढ़ते रहे।


Raas Garba 2024 : बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर मिश्रा, भाजपा -प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, भाजपा नेता जितेंद्र चौबे भी इस पावन आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने भी मां की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। भक्तगणों ने गरबा की धुनों पर झूमते हुए अपनी भक्ति का इजहार किया, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्ति और आनंद के माहौल से भर गया। रास गरबा 2024 का यह आयोजन 8 अक्टूबर मंगलवार तक चला, जिसमें रोजाना भक्तों ने माँ की महिमा का गुणगान किया और गरबा के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की।
पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से हो रही निगरानी
गरबा पंडाल में आए भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक आईपीएस संतोष सिंह के निर्देश में चार थानों से पुलिस स्टाफ की तैनाती की गई थी। ग्रामीण एसएसपी कीर्तन राठौर अपने टीम के साथ वहां मौजूद रहे। उनकी टीम में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह, मंदिर हसौद थाना प्रभारी सचिन सिंह व तेलीबांधी ट्रैफिक थाना प्रभारी सील सिंह आदित्य और विधानसभा थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते रहें।


Related Posts
More News:
- 1. Hug Day 2026 : हग डे पर अपने पार्टनर को करें प्यारा सा HUG, जानें गले मिलने के 7 अंदाज़
- 2. Vande Mataram New Rules 2026: वंदे मातरम् पर बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में बजेगा 6 छंद वाला पूरा गीत, राष्ट्रगान से पहले गायन अनिवार्य
- 3. CG Crime : पत्नी की हत्या कर जंगल में फंदे से लटकाया शव, पति सहित दो गिरफ्तार
- 4. CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर गिरफ्तार,प्लेसमेंट कंपनी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

