Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

R Ashwin Clashed with female umpire in TNPL: मैदान पर आर अश्विन की महिला अंपायर से तीखी बहस, बल्ला पटकते आए नजर, वीडियो Viral

R Ashwin Clashed with female umpire in TNPL: मैदान पर आर अश्विन की महिला अंपायर से तीखी बहस, बल्ला पटकते आए नजर, वीडियो Viral
X

R Ashwin Clashed with female umpire in TNPL: तमिलनाडु: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 में हिस्सा ले रहे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार को खेले गए एक मैच के दौरान अश्विन महिला अंपायर के फैसले से नाराज हो गए और उनसे तीखी बहस करने लगे। इसके बाद गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला भी पैड पर जोर से पटका, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला अंपायर के फैसले पर भड़के अश्विन

यह घटना कोयंबटूर में डिंडीगुल ड्रैगंस और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई। अश्विन, जो डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी कर रहे थे, इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ 18 रन ही बना सके। उन्हें विपक्षी टीम के गेंदबाज आर साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसके चलते अंपायर का यह फैसला विवादास्पद रहा। मैदानी महिला अंपायर वेंकटेशन कृतिका ने अश्विन को आउट करार दिया, जिससे वह बेहद नाराज हो गए।

बहस के बाद बल्ला पटककर निकाला गुस्सा

अंपायर के फैसले के खिलाफ अश्विन ने मैदान पर ही वेंकटेशन कृतिका से बहस शुरू कर दी। लेकिन अंपायर ने उनकी अपील को खारिज कर दिया, जिसके बाद अश्विन को पवेलियन लौटना पड़ा। पवेलियन की ओर जाते समय अश्विन ने गुस्से में अपने बल्ले को पैड पर जोर से पटका, जो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और प्रशंसकों के बीच बहस का कारण बन गया है।

डिंडीगुल ड्रैगंस को मिली करारी हार

मैच की बात करें तो डिंडीगुल ड्रैगंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में केवल 93 रन बनाए। जवाब में आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजहंस ने इस लक्ष्य को महज 11.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। तमिजहंस ने नौ विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। अश्विन की टीम को इस हार के साथ-साथ उनके इस व्यवहार की वजह से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire