Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एमपी के उप नेता प्रतिपक्ष का सवाल अटेर उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी सिकरवार को हटाया गया था, अब फिर कैसे बना दिया?

एमपी के उप नेता प्रतिपक्ष का सवाल अटेर उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी सिकरवार को हटाया गया था, अब फिर कैसे बना दिया?
X
भोपाल। मप्र विस में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दो सीटों पर चल रहे उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करते हुए चुनाव आयोग से सवाल पूछे हैं। कटारे ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में वर्तमान में एसडीएम उदयसिंह सिकरवार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

वर्ष 2017 में अटेर में उपचुनाव हुआ था, उस समय मैं कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी था, तब मैंने उदयसिंह सिकरवार के विरुद्ध शिकायत की थी कि वे सरकारी नौकरी में होने के बावजूद भाजपा का पिट्टू बनकर कार्य करते हैं। शिकायत के बाद आयोग ने सिकरवार को वहां से हटाकर जिले के बाहर पदस्थ कर दिया था। कटारे ने कहा 2018 में हुए मुंगावली उपचुनाव में सिकरवार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था।

सिकरवार की पुनः जनवरी, 2018 में शिकायत हुई, तो उन्हें वहां से भी हटा दिया गया, लेकिन अब उन्हें तीसरी बार विजयपुर उपचुनाव के लिए पहले एसडीएम और फिर निर्वाचन अधिकारी बना दिया गया। निर्वाचन अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के लिए निष्पक्ष दायित्व निभाने के लिए जिम्मेदार होता है, लेकिन विजयपुर में ऐसे व्यक्ति को निर्वाचन अधिकारी बनाया जिसे दो- दो बार शिकायत होने पर उन्हें हटाया गया। उन्होंने सिकरवार को हटाने की मांग की है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire