Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PV Sindhu Marry Venkata Datta : पीवी सिंधु की शाही शादी, धूमधाम से होंगे 3 दिन तक विवाह समारोह, पढें पूरी खबर...

22 दिसंबर को सिंधु अपने जीवन साथी, हैदराबाद के वेंकट दत्ता साईं के साथ सात फेरे लेंगी।

PV Sindhu Marry Venkata Datta : पीवी सिंधु की शाही शादी, धूमधाम से होंगे 3 दिन तक विवाह समारोह, पढें पूरी खबर...
X

PV Sindhu Marry Venkata Datta : राजस्थान। बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी के लिए राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर को चुना गया है, जो अपनी शाही संस्कृति और झीलों के लिए मशहूर है। 22 दिसंबर को सिंधु अपने जीवन साथी, हैदराबाद के वेंकट दत्ता साईं के साथ सात फेरे लेंगी।

PV Sindhu Marry Venkata Datta : बता दें कि शादी की रस्में 20 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी की मुख्य रस्में संपन्न होंगी, जबकि 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन होगा। शादी के इन तीन दिनों में परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों का जमावड़ा रहेगा।

PV Sindhu Marry Venkata Datta : सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्ता साईं-

वेंकट दत्ता साईं हैदराबाद स्थित कंपनी, पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह कंपनी कस्टमर मास्टर डेटा मैनेजमेंट सॉल्यूशन में विशेषज्ञता रखती है। वेंकट और सिंधु की यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रही है।

PV Sindhu Marry Venkata Datta : एक शाही वेडिंग डेस्टिनेशन-

उदयपुर पहले भी कई बॉलीवुड सितारों और उद्योगपतियों की शाही शादियों का गवाह बन चुका है, और अब पीवी सिंधु के लिए यह शहर एक यादगार स्थल बनने जा रहा है। यहां के महल, झीलें और ऐतिहासिक स्थल इस शादी को और भी खास बना देंगे।

PV Sindhu Marry Venkata Datta : शादी के बाद रिसेप्शन हैदराबाद में-

उदयपुर में शादी के बाद, 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जहां सिंधु और वेंकट अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। यह रिसेप्शन उनके नए जीवन की शुरुआत का जश्न होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire