Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: शादी के बंधन में बंधी, देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, देखें वायरल तस्वीरें

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: शादी के बंधन में बंधी, देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, देखें वायरल तस्वीरें
X

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: मुंबई: देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंध गई है। यह शादी समारोह राजस्थान के उदयपुर में संपन्न हुई। उन्होंने हैदराबाद के वेंकट दत्त साई से शादी की है। इस शादी में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सिंधु सहित कई दिग्गज शामिल हुए। दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: पीवी सिंधु और वेंकट दत्त साई की शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। मंगलवार को इनका रिसेप्शन होगा। यहां भी कई दिग्गजों के पहुंचने की सम्भावना है। सिंधु और वेंकट की शादी उदयपुर के होटल राफेल्स में हुई है। शादी की सारी रस्में 20 दिसंबर से संगीत कार्यक्रम के साथ शुरू हुई थी, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं।

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: स्पेशल साड़ी में नजर आईं पीवी सिंधु-*

अपनी शादी के मौके पर सिंधु ने खास साड़ी पहनी दिखी। उन्होंने गोल्डन वाइट क्रीम की साड़ी पहनी थी, जिसमें पीवी सिंधु बेहद सुन्दर दिखाई दे रही थी। शादी से पहले दोनों ने 14 दिसंबर को सगाई की थी

PV Sindhu Married Venkata Datta Sai: कौन है वेंकट दत्ता साई-

पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई हैदराबाद में रहते हैं और पोसिडेक्स टेक्नोलॉजीज में फाइनेंस, डेटा साइंस और एसेट मैनेजमेंट में बड़े पद पर काम करते हैं। उनकी और सिंधु की शादी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire