Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Putin's Minister Shot Himself: पुतिन के मंत्री ने खुद को मारी गोली, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही किया था बर्खास्त

Putins Minister Shot Himself: पुतिन के मंत्री ने खुद को मारी गोली, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही किया था बर्खास्त
X

Putin's Minister Shot Himself: नई दिल्ली/मास्को: रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्तारोवोयत ने सोमवार को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही घंटे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें पद से हटाया था। एक रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, मास्को के एक उपनगर में उनकी कार में उनका शव मिला। जांच एजेंसियों ने मामले की पुष्टि की है।

पुतिन के आदेश में स्तारोवोयत की बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं बताया गया। मई 2024 में परिवहन मंत्री बने स्तारोवोयत पहले कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर थे। उनकी जगह नोवगोरोद के पूर्व गवर्नर आंद्रेई निकितिन को कार्यकारी परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि निकितिन के पास इस महत्वपूर्ण मंत्रालय के लिए आवश्यक अनुभव है।

स्तारोवोयत की बर्खास्तगी रूस के परिवहन क्षेत्र में समस्याओं के बीच हुई। 5-6 जुलाई को यूक्रेनी ड्रोन हमलों से 300 उड़ानें रद्द हुईं, और उस्त-लुगा बंदरगाह पर अमोनिया रिसाव की घटना हुई। सूत्रों के अनुसार, उनकी बर्खास्तगी कुर्स्क में भ्रष्टाचार के आरोपों से भी जुड़ी थी। कुर्स्क में यूक्रेनी घुसपैठ और स्थानीय अधिकारियों पर गबन के आरोपों ने भी विवाद खड़ा किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire