Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

रूसी जनरल इगोर किरिलोव की हत्या का भयंकर बदला लेंगे पुतिन, क्या यूक्रेन में मचने वाली है तबाही, हालात तो ऐसे ही हैं...

Russian General Igor Kirillov: पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या ने रूस को हिलाकर

रूसी जनरल इगोर किरिलोव की हत्या का भयंकर बदला लेंगे पुतिन, क्या यूक्रेन में मचने वाली है तबाही, हालात तो ऐसे ही हैं...
X

मॉस्को। Russian General Igor Kirillov: पुतिन के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या ने रूस को हिलाकर रख दिया है। बम विस्फोट में किरिलोव की मौत के बाद रूस ने यूक्रेन से जबरदस्त बदला लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस ने पिछले 24 घंटे में 540 यूक्रेनी सैन्यकर्मियों को मार गिराया है। इसके साथ ही कई अमेरिकी और पोलिश बख्तरबंद वाहन और गाड़ियां भी नष्ट कर दी गई हैं।

Russian General Igor Kirillov: रूस ने साफ कर दिया है कि किरिलोव की हत्या का बदला लिया जाएगा। यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों की यह कार्रवाई रूस-यूक्रेन युद्ध में एक नए मोड़ की ओर इशारा करती है, जहां अब टकराव और भी हिंसक हो सकता है। यानी यह कहा जा सकता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और भी भयानक मोड़ ले सकता है।

Russian General Igor Kirillov: मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस की जैपड यानी पश्चिमी और त्सेंट्र यानी केन्द्रीय सेना ने यूक्रेन के 11 जवाबी हमलों को नाकाम कर दिया। जैपड समूह ने 440 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया, जबकि युग यानी दक्षिण समूह ने 350 सैनिकों को मार गिराया। इसके अलावा रूसी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र के ट्रूडोव और स्टारी टेर्नी इलाकों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Russian General Igor Kirillov: बम विस्फोट में हुई थी किरिलोव की मौत बता दें कि मंगलवार को मॉस्को में अपने अपार्टमेंट के बाहर खड़ी स्कूटर में छिपाकर किए गए बम विस्फोट में किरिलोव की मौत हो गई। रूसी एजेंसियों का कहना है कि इस हमले को यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने अंजाम दिया था।

Russian General Igor Kirillov: बताया जा रहा है कि उज्बेकिस्तान निवासी संदिग्ध हमलावर को इस काम के लिए यूक्रेनी एजेंसी ने एक लाख डॉलर और यूरोप में रहने की सुरक्षा देने का वादा किया था। किरिलोव की हत्या के बाद रूस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, रूस अब इसे अपनी प्रतिष्ठा पर हमला मान रहा है और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।

इस खबर को सुनें... News Plus 21 पर


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire