Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Putin India Visit: 4 साल बाद भारत दौरे पर आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रक्षा-ऊर्जा सहयोग पर होंगी बड़ी घोषणाएँ, जानें और क्या-क्या करेंगे
Putin India Visit: नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज (गुरुवार) से दो दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंच रहे हैं। 4 और 5 दिसंबर को होने वाला यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। पुतिन चार साल बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले वे 2021 में वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस बार उनका कार्यक्रम लंबा और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Putin India Visit: पहला दिन: PM मोदी से मुलाकात व निजी रात्रिभोज
4 दिसंबर की शाम पुतिन नई दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मुलाकात के बाद पुतिन, PM मोदी के साथ निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे।
Putin India Visit: दूसरा दिन: औपचारिक स्वागत, वार्ताएँ और बिजनेस फोरम
5 दिसंबर को पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख लोग भी शामिल हो सकते हैं। दिन में PM मोदी और पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में भाग लेंगे। शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में भोज देंगी, जिसके बाद पुतिन मॉस्को लौट जाएंगे।
Putin India Visit: रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में बड़े समझौतों की उम्मीद
पुतिन की इस यात्रा के दौरान तेल आपूर्ति, मिसाइल सिस्टम, लड़ाकू विमानों और परमाणु ऊर्जा सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। रूसी रक्षा मंत्री और शीर्ष कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी पुतिन के साथ आएंगे। रूस एस-400 की अतिरिक्त आपूर्ति और उन्नत लड़ाकू विमान एसयू-57 की पेशकश पर भी चर्चा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत-रूस संबंधों को नए दौर में मजबूत करेगी और कई अहम रणनीतिक साझेदारियों का रास्ता खोलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : होली की रात खून से लाल राजधानी, रेलवे ट्रैक के पास युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
- 2. MP News : रंगपंचमी पर उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
- 3. India Navy Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, आईएनएस सूरत तैनात, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
- 4. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

