Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pushpa 2 Stampede : अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़, महिला की मौत, दो घायल...

पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा और अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

Pushpa 2 Stampede : अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़,  महिला की मौत, दो घायल...
X

Pushpa 2 Stampede : हैदराबाद अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान तब हुई जब भारी संख्या में लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा और अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

Pushpa 2 Stampede : इससे पहले, महिला रेवती और उसका बेटा तेज इस भगदड़ में घायल हो गए थे। रेवती को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तेज को गंभीर हालत में इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा गया।

Pushpa 2 Stampede : क्या हुआ था?

दिलसुखनगर की निवासी 39 वर्षीय रेवती अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आई थीं। भीड़ के अचानक बेकाबू होने से रेवती और उनके बेटे श्रीतेज गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रेवती को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है। यह घटना फिल्म के स्टार्स की मौजूदगी में हुए उत्साह में एक दर्दनाक मोड़ ले गई और अब सोशल मीडिया पर इस भगदड़ को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire