Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान

Punjab Minimum Wages Hike

Punjab Minimum Wages Hike: पंजाब में मजदूरों को बड़ी राहत, न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी, सीएम मान ने किया ऐलान
X

Punjab Minimum Wages Hike: नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के मौके पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। खास बात यह है कि यह वृद्धि करीब 13 साल बाद की गई है, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम महंगाई के दौर में मेहनतकश वर्ग को आर्थिक सहारा देने के लिए उठाया गया है। सरकार के इस फैसले का असर सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले कुशल और अकुशल मजदूरों पर पड़ेगा। इससे उनकी टेक-होम सैलरी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

Punjab Minimum Wages Hike: इससे पहले कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी मजदूरी बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी ₹400 से बढ़ाकर ₹600 करने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) को जारी करने की भी मांग उठाई, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire