Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Punjab Civic Elections: पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू, जानें कब आएंगे रिजल्ट

Punjab Civic Elections: पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू, जानें कब आएंगे रिजल्ट
X

Punjab Civic Elections: नई दिल्ली: पंजाब राज्य चुनाव आयोग (Punjab State Election Commission) ने पंजाब में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी (Raj Kamal Chaudhuri) ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 29 मई को कराई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

13 मई से शुरू होंगे नामांकन

चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवार 13 से 16 मई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की जांच 18 मई को होगी और 19 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।

आठ नगर निगमों में होंगे चुनाव

इस बार राज्य के आठ नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे, जिनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान होगा। चुनाव के लिए कुल 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

निकाय चुनाव में करीब 36.72 लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए 35 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की तैयारी की है। नामांकन प्रक्रिया और मतदान से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire