Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Punjab: 26 साल बाद भाखड़ा नहर ने उगला राज, पानी से बाहर निकली लापता मारुति वैन, चार ने गंवाई थी जान

Punjab: 26 साल बाद भाखड़ा नहर ने उगला राज, पानी से बाहर निकली लापता मारुति वैन, चार ने गंवाई थी जान
X

Punjab: नई दिल्ली: पंजाब के रोपड़ जिले में भाखड़ा नहर से 26 साल पुरानी एक मारुति ओमनी वैन बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही वैन बताई जा रही है जो वर्ष 2000 में कीरतपुर साहिब क्षेत्र के गांव कोटला के चार लोगों समेत नहर में समा गई थी। हादसे के बाद लंबे समय तक खोजबीन चली, लेकिन न वाहन मिला था और न ही शवों का कोई सुराग।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर 2000 को गांव कोटला निवासी मुनी लाल, तेजराम, किसान सुरजीत सिंह और आठ वर्षीय कालू एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मारुति वैन अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गई। परिवार और ग्रामीणों ने कई दिनों तक गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गोताखोर को दूसरी तलाश के दौरान मिला वाहन

हाल ही में समाजसेवी गोताखोर कमलप्रीत सैनी एक अन्य व्यक्ति के शव की तलाश में नहर में उतरे थे। इसी दौरान उन्हें गहराई में फंसी एक वैन दिखाई दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मौजूदगी में रस्सियों व ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।

वैन से मिले हड्डियों के अवशेष

गोताखोरों के मुताबिक वैन का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। वाहन से मानव हड्डियों के अवशेष और एक स्कूल ड्रेस की कमीज भी मिली है। परिजनों ने बरामद अस्थियों का पातालपुरी साहिब में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विसर्जन किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire