Create your Account
फर्जी नोटिस जारी करा उगाही करने वाला AAP विधायक गिरफ्तार, असिस्टेंट टाउन प्लानर को लगाया था इस काम पर,जानें कैसे तैयार किया था सिंडिकेट
- Pradeep Sharma
- 23 May, 2025
Punjab AAP MLA Raman Arora arrested: चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को शुक्रवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे।
Punjab AAP MLA Raman Arora arrested: चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को शुक्रवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर पैसे की उगाही करते थे। सुखदेव वशिष्ठ को अमन अरोड़ा ने ही इस काम पर लगाया था। वह सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों के नाम फर्जी नोटिस जारी कराते थे और फिर उनसे पैसों की वसूली की जाती थी। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके घर पर भी छापेमारी की और कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले गई।
कई और अधिकारियों पर है नजर, हो सकती हैं गिरफ्तारियां
पंजाब सरकार के सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा ने कई अधिकारियों का इस्तेमाल करके फर्जी नोटिस जारी कराने का धंधा बना रखा था। वह बिना किसी गलती के ही लोगों को नोटिस जारी कराते थे और फिर सेटलमेंट के नाम पर उगाही की जाती थी। इस मामले में कुछ और अधिकारी भी शिकंजे में आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा काफी दिनों से राडार पर थे और उन्हें गिरफ्तार करने से पहले पूरी जांच की जा रही थी। वह जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
- 2. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

