Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pune: पुणे में बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरी, जनजीवन प्रभावित

Pune: पुणे में बारिश के बीच दो मंजिला इमारत गिरी, जनजीवन प्रभावित
X

Pune: पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार पेठ इलाके की ढांगर गली में एक दो मंजिला इमारत अचानक गिर गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। पुणे फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर इलाके को खाली कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से बची कई जानें

पुणे फायर विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि इमारत गिरने की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम की सतर्कता और तेजी से किए गए बचाव कार्य की वजह से किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन ने लोगों से पुरानी और जर्जर इमारतों से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

भूस्खलन में तीन लोगों की मौत

इससे पहले सोमवार सुबह पुणे जिले की मावल तहसील के पाटन गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर मकानों पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नंदू टिकोने (60), माउली टिकोने (30) और अनीता टिकोने (55) के रूप में हुई है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire