Begin typing your search above and press enter to search.
महिला ई-रिक्शा चालक से सरेआम बदसलूकी, युवक ने बरसाए चप्पल, वीडियो वायरल

कोरबा: कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बुधवारी मुख्य मार्ग पर एक मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद ई-रिक्शा चालिका और एक एक्टिवा सवार युवक के बीच साइड देने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ई-रिक्शा चालिका सोनिया ने बताया कि वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी सामने से आए एक्टिवा सवार युवक ने उसके साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सोनिया ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। हमलावर मौके से फरार हो गया। सोनिया ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


