Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पबजी गेम ने फिर लिया नाबालिग की जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश, पढ़ें पूरी खबर...

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पबजी गेम ने फिर लिया नाबालिग की जान, पेड़ पर लटकी मिली लाश, पढ़ें पूरी खबर...
X

Jhansi News : झांसी। झांसी के एरच थाना क्षेत्र के मलीहा टोला गांव में पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक 14 वर्षीय लड़के ने बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि लड़के को मोबाइल गेम की लत थी। मां की डांट के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। बता दें कि मलीहा टोला गांव में रहने वाला 14 साल का लड़का पबजी गेम खेलने का आदी था। अक्सर उसकी मां उसे गेम खेलने से मना करती थी। घटना वाले दिन भी लड़का गेम खेल रहा था।

Jhansi News : जब उसकी मां ने उसे गेम खेलने से रोका तो वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया। उसकी मां ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। कुछ देर बाद लड़की बबूल के पेड़ पर चढ़ गया। मां के रोकने से पहले ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। यह देख मां चीखने लगी तो परिवार के अन्य लोग दौड़कर आए और नाबालिग को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire