Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

चौथी लाइन के लिए मोती नगर बस्ती हटाने का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग, लगाएं गंभीर आरोप...

आज दर्जनों लोगों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर न्याय की गुहार लगाई।

चौथी लाइन के लिए मोती नगर बस्ती हटाने का विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग, लगाएं गंभीर आरोप...
X

MP News : भोपाल। चौथी लाइन के लिए राजधानी भोपाल के मोती नगर में 381 झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होने वाली है। झुग्गियों के साथ मोती नगर बस्ती में सो दुकाने भी हैं इनको भी हटाने का अल्टीमेटम एसडीएम एमपी नगर एलके खरे दे चुके है। इसका विरोध भी देखने को मिल रहा हैं। स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला रहवासियों के साथ लगातार झुग्गियों को बचाने के लिए जुटे हुए हैं। पूर्व में वह हल्दी लगे हुए एक दूल्हे को लेकर एसडीएम के पास पहुंचे थे उसके बाद उन्होंने आज दर्जनों लोगों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर न्याय की गुहार लगाई।

MP News : मनोज शुक्ला ने भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जिला प्रशासन एक के बाद एक नोटिस थमा रहा है। इससे लोग भयभीत है। मोतीनगर में छोटी-मोटी रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं की दुकानें भी हैं। जिनके माध्यम से वहां के लोग जैसे-तैसे अपना जीवन यापन करते हैं। उनको भी हटाने के नोटिस दिए जाएं जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शुक्ला ने कलेक्टर सिंह से कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले वादा भी किया था कि जो जहां निवास कर रहे हैं, उन्हें वहीं बसाया जाएगा। फिर मोतीनगर बस्ती को बिना व्यवस्थापन के क्यों हटाया जा रहा है?

MP News : यदि झुग्गियां हटती है तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। चौथी लाइन को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मोतीनगर के रहवासियों को उचित स्थान पर व्यवस्थापित (शिफ्ट) किया जाए। नई जगह पर सभी मूलभूत आवश्यकताएं और सुविधाएं भी हों।शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जल्द ही वे पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के बंगले के बाहर रहवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देंगे और उन्हें उनका वादा याद दिलाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire