Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Priyanka Gandhi Vadra Nomination: प्रियंका 23 अक्टूबर को करेंगी नामांकन, सोनिया, खरगे और राहुल सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

Priyanka Gandhi Vadra Nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी

Priyanka Gandhi Vadra Nomination: प्रियंका 23 अक्टूबर को करेंगी नामांकन, सोनिया, खरगे और राहुल सहित ये नेता रहेंगे मौजूद
X
नई दिल्ली/वायनाड। Priyanka Gandhi Vadra Nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

Priyanka Gandhi Vadra Nomination: नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रोडशो करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे।


Priyanka Gandhi Vadra Nomination: वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। बता दें कि वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire