Create your Account
Priyanka Chopra : प्रियंका चोपड़ा का महाकुंभ मेले में जाने का वीडियो वायरल, संगम नगरी से शेयर की झलक...
- Rohit banchhor
- 20 Jan, 2025
हालांकि उन्होंने इस वीडियो में कोई कैप्शन नहीं दिया है और इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है।
Priyanka Chopra : हैदराबाद। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कार से महाकुंभ मेले के रास्ते को कैप्चर करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए जा रही हैं, हालांकि उन्होंने इस वीडियो में कोई कैप्शन नहीं दिया है और इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है।
Priyanka Chopra : प्रियंका की यह यात्रा और उनके महाकुंभ जाने की अटकलें इसलिए भी तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल परिवार के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी किए थे। प्रियंका चोपड़ा का भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव लगातार चर्चा में रहता है। वह अपनी ससुराल में पूजा-पाठ, होली, दिवाली जैसे त्योहार बड़े धूमधाम से मनाती हैं और हाल ही में लॉस एंजिल्स में वाइल्ड फायर के चलते अपना घर बदल चुकी हैं, जहां कई मशहूर हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर राख हो गए थे।
Priyanka Chopra :
प्रियंका का वर्कफ्रंट-
प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। आखिरी बार वह 2016 में 'स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि, प्रियंका की आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वह 'द ब्लफ', 'हेड्स ऑफ स्टेट्स', 'सिटाडेल' सीजन 2 और जोनस ब्रदर्स के साथ एक हॉलीडे फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा को एस.एस. राजामौली की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'SSMB29' और टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी फिल्म में देखा जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab News : पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति पर साले ने पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया, बचाने आई महिला समेत 2 की मौत
- 2. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 3. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 4. Rajasthan Pachpadra Refinery: पचपदरा रिफाइनरी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पेट्रोकेमिकल हब बनेगा बालोतरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

