Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मान्यता नियमों में बदलाव की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा, शिक्षा मंत्री के बंगले पर डटे

कुछ संचालक मुंडन भी करवाएंगे, तो कुछ सरकार से इच्छा मृत्यु मांगेंगे।

मान्यता नियमों में बदलाव की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा, शिक्षा मंत्री के बंगले पर डटे
X

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर मंगलार को स्कूल संचालकों ने बीजेपी ऑफिस के सामने धरना दिया। मान्यता नियमों में बदलाव को लेकर एकत्र हुए स्कूल संचालकों में अपनी मांगों को लेकर वहां प्रदर्शन किया। इसके बाद वह स्कूल शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने धरने पर बैठ गए। इससे पहले स्कूल संचालकों ने 10 जनवरी को हड़ताल भी की थी। वहीं, महीने भर पहले स्कूल संचालक राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर चुके हैं।

MP News : स्कूल संचालक इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दे चुके हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि इससे पहले हम सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री व अपने-अपने जिलों के विधायकों के सामने इस संबंध में गुहार लगा चुके हैं। प्रदेश सचिव संचालक मंच अनुराग भार्गव ने बताया कि, पिछले एक साल से लगातार सीएम, मंत्री, विधायक, से गुहार लगा चुके हैं।

MP News : धरना प्रदर्शन भी किया है। 30 जनवरी को प्रदेश के स्कूल बंद किए गए, लेकिन मान्यता नियम में बदलाव को लेकर कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। कोषाध्यक्ष मोनू तोमर ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए कुछ संचालक मुंडन भी करवाएंगे, तो कुछ सरकार से इच्छा मृत्यु मांगेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire