Top
Begin typing your search above and press enter to search.

प्रयागराज दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस दिन महाकुंभ में करेंगे गंगा स्नान और पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में होंगे शामिल

प्रयागराज दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस दिन महाकुंभ में करेंगे गंगा स्नान और पूजा
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका दौरा लगभग चार घंटे का रहेगा, जिसमें वे कई प्रमुख धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से अरैल डीपीएस हेलीपैड जाएंगे। इसके बाद, निषादराज क्रूज से गंगा स्नान के लिए जाएंगे और गंगा पूजन करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री सेक्टर छह में स्थित स्टेट पवेलियन का अवलोकन करेंगे और नेत्र कुम्भ में आयोजित शिविर का दौरा करेंगे, जहां उनके कार्यक्रम की योजना है। प्रधानमंत्री अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। महाकुंभ के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहेंगे। 2019 के कुम्भ मेले में भी पीएम मोदी ने गंगा स्नान किया था और स्वच्छता के संदेश के साथ समाजिक समरसता को बढ़ावा दिया था। इस बार वह नेत्र कुम्भ शिविर में विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

इसके साथ ही, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाएंगे। उप राष्ट्रपति 1 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेंगे, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी। महाकुंभ मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए, राज्य सरकार ने विशेष और अति विशेष व्यक्तियों के लिए प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे कि प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान कोई व्यवधान न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire