Top
Begin typing your search above and press enter to search.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
X

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां वे राज्य को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनका व्यस्त कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे नागपुर से रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ शुरू होगा, इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे वे बिलासपुर के मोहभट्टा पहुंचेंगे, जहां 3:30 से 4:30 बजे तक एक भव्य आयोजन में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इस दौरे की मुख्य विशेषता बिजली उत्पादन और संचरण परियोजनाओं का शुभारंभ होगी, साथ ही रेल और सड़क विकास योजनाएं भी क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी। पीएम मोदी 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों को समर्पित करेंगे, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित होगा, जिसमें कुछ लाभार्थियों को वे स्वयं चाबियां सौंपेंगे। बिलासपुर कार्यक्रम के बाद, पीएम मोदी शाम 4:35 बजे मोहभट्टा से रवाना होंगे और 5:25 बजे तक रायपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire