Begin typing your search above and press enter to search.
इस हफ्ते अमेरिका दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्वाड सम्मेलन में होंगे शामिल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे, जहां वे चौथे क्वाड नेताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे।
क्वाड समिट के दौरान, नेता पिछले एक साल में की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अगले वर्ष का एजेंडा तय करेंगे। बता दें कि, भारत 2025 में होने वाले अगले क्वाड सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।
पीएम मोदी का कार्यक्रम-
- 22 सितंबर: प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
- विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के CEOs से चर्चा करेंगे।
- 23 सितंबर: वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे।
यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


