Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अमेरिकी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, इस कार्यक्रमों में होंगे शामिल वॉशिंगटन

अमेरिकी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, इस कार्यक्रमों में होंगे शामिल वॉशिंगटन
X

नई दिल्ली/वॉशिंगटन डीसी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार 13 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। उन्हें अमेरिकी राजधानी के केंद्र में स्थित यूएस प्रेसिडेंशियल गेस्ट हाउस, ब्लेयर हाउस में ठहराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस समय अमेरिका में जमा देने वाली ठंड है, फिर भी भारतीय मूल के कई लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने ब्लेयर हाउस पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "इस ठंड में गर्मजोशी भरा स्वागत! वॉशिंगटन डीसी में इस ठंड के बावजूद, भारतीय समुदाय ने मेरा विशेष स्वागत किया। उनका आभार है।" मोदी के कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता, प्रेस वार्ता और डिनर शामिल है। जानकारी के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी में मोदी का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है:

14 फरवरी सुबह 2:30 बजे वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। यह सत्र प्रेस के लिए खुला होगा।

14 फरवरी सुबह 2:35 बजे ओवल ऑफिस, इन-हाउस पूल में राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं की मेजबानी करेंगे।

14 फरवरी सुबह 3:40 बजे ईस्ट रूम में डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें मीडिया के सवाल-जवाब भी होंगे।

14 फरवरी सुबह 3:50 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire