पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार, दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी और ग्रंथी सम्मान

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को सम्मान राशि देने का प्रावधान है। उन्हें लगभग 18,000 रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
Arvind Kejriwal: कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
आप के मुखिया केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के लिए कल यानी 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कल इस योजना के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ करने के लिए कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा और वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करके आऊंगा।
Arvind Kejriwal: इसके बाद दिल्ली के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में हमारे एमएलए और उम्मीदवार सभी का रजिस्ट्रेशन शुरू कर देंगे। मेरी भारतीय जनता पार्टी से हाथ जोड़कर अपील है कि जैसे उन्होंने पुलिस को भेजकर फर्जी केस करके महिला सम्मान योजना को रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाए। उनका रजिस्ट्रेशन हो रहा है और आगे भी होगा।
Arvind Kejriwal: महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का भी हो चुका ऐलान
दिल्ली में चुनाव से पहले केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना की भी घोषणा की है। ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दिल्ली में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपए हर महीने मिलेंगे। अगर 2025 में आप सरकार फिर से चुनी जाती है, तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। वहीं, ‘संजीवनी योजना’ के तहत सरकार 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के इलाज का खर्च वहन करेगी।


