Create your Account
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिया था इस्तीफा
इंफाल: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने की चर्चा चल रही थी। मणिपुर में लंबे समय से जातीय हिंसा का दौर चला, हालांकि पिछले कुछ समय से वहां शांति की स्थिति बनी हुई थी।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर राज्य में हिंसा से निपटने में नाकाम होने के आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले, बीजेपी के 19 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने की मांग की थी। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष थोकचोम सत्यव्रत सिंह, मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह और युमनाम खेमचंद सिंह शामिल थे।
राष्ट्रपति शासन के लागू होने के बाद, राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र सक्रिय हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों को अतिरिक्त तैनात किया गया है ताकि कोई अनियमितता न हो। राज्य में स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्रीय प्रतिनिधियों की एक टीम भी मणिपुर पहुंची है।
Related Posts
More News:
- 1. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 2. Stock Market, July 2: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, 27 मिनट में निवेशकों ने कमाए 2.82 लाख करोड़
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
- 4. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

