Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ब्रेकिंग: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, अब आगे क्या होगा जानें पूरा मामला

Satyendra Jain Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जरूरी मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से

ब्रेकिंग: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, अब आगे क्या होगा जानें पूरा मामला
X

नई दिल्ली। Satyendra Jain Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जरूरी मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी देने का अनुरोध किया था।

Satyendra Jain Money Laundering Case: बता दें कि इस मामले की जांच ED कर रही है। जैन के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 218 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी गई थी। मंत्रालय ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर मंजूरी देने का अनुरोध किया था। विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती सीट से चुनाव हार गए हैं।

Satyendra Jain Money Laundering Case: क्या है पूरा मामला

ईडी ने हवाला सौदों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन पर मामला दर्ज किया था और मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ़्तारी के 9 महीने बाद फ़रवरी 2023 में उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था। वह फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर हैं। ईडी इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Satyendra Jain Money Laundering Case: ईडी ने आरोप लगाया था कि इस पैसे का इस्तेमाल दिल्ली और उसके आसपास खेती की जमीन खरीदने में किया गया था। जैन को अक्टूबर, 2024 में अदालत ने जमानत दे दी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire