Create your Account
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंचीं, माना एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
रायपुर। President Draupadi Murmu reached Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंची। माना एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान महापौर मीनल चौबे, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे।
President Draupadi Murmu reached Raipur: राष्ट्रपति के सम्मान में छत्तीसगढ़ी नाचा और लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें राउत नाचा का भी आयोजन किया गया. लोक कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य और गायन के माध्यम से राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति 11:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी, जहां वे विधायकों को संबोधित करेंगी और वृक्षारोपण करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
- 4. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

