Create your Account
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, अंबाला एयरबेस बना ऐतिहासिक क्षण का साक्षी
President Draupadi Murmu: अंबाला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से फ्रांस निर्मित अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस मौके पर वायुसेना की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने राफेल विमान से अंबाला क्षेत्र का चक्कर भी लगाया।

President Draupadi Murmu: कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और एयरफोर्स की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। सुरक्षा कारणों से एयरफोर्स स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, स्टेशन के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दी गई।

President Draupadi Murmu: गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, जिनकी पहली खेप 27 जुलाई 2020 को अंबाला एयरबेस पहुंची थी। इन विमानों को भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन “गोल्डन एरोज़” में शामिल किया गया है। 10 सितंबर 2020 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में इन विमानों का औपचारिक इंडक्शन हुआ था। राष्ट्रपति का यह उड़ान अनुभव वायुसेना के गौरव में एक और अध्याय जोड़ गया है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, सीरीज का शेड्यूल जारी
- 2. Raipur City News: 300 फाइव स्टार होटलों को चूना लगाने वाला 'हाई-प्रोफाइल' ठग बिंगसन जॉन गिरफ्तार, 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज से था प्रेरित, होटल हयात को बनाया था ठगी का निशाना
- 3. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 4. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

