Top
Begin typing your search above and press enter to search.

डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
X

फकरे आलम खान/ बैलाडीला/बचेली: बचेली ( दंतेवाडा ) दिनांक 1 दिसंबर 2024 को डीएव्ही पब्लिक स्कूल बचेली में स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम हवन का कार्यक्रम रखा गया। हवन में विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षक व शिक्षाओं ने भाग लिया।

विद्यालय की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि, प्रत्येक शिक्षक को सभी विद्यार्थियों को समसामयिक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। कार्यक्रम की इस कड़ी में विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत लोकनृत्य, नाटक व शिव तांडव जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए।

दर्शक दीर्घा में उपस्थित विद्यालय के विद्यार्थी व उनके अभिभावकों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.एम.डी.सी. खनन परियोजना के प्रमुख बी.वेंकटेश्वरुलु ने कार्यक्रम की सराहना की तथा अपने उद्बोधन कहा कि विद्यालयों में अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी उचित स्थान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि सुजाता वेंकटेश्वरुलु तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश एस नायर उपस्थित रहे । विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सराहनीय व आकर्षक थे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों व विद्यार्थियों को धन्यवाद ग्यापित किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire