Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज, मुस्तैद हुए अधिकारी, विदेशी मेहमानों को सर्व किए जाएंगे पारंपरिक व्यंजन...

भोपाल के साथ साथ इंदौर में भी सरकार और प्रशासन तैयारियों पर बारीकी से नजर रखा हुआ है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज, मुस्तैद हुए अधिकारी, विदेशी मेहमानों को सर्व किए जाएंगे पारंपरिक व्यंजन...
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने के बाद अब राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए देशभर के नामचिन उद्योगपति भोपाल आ रहे हैं। जिसमें अडानी अंबानी जैसे नाम शामिल है। उसको लेकर राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य शहरों में भी भव्य तैयारियां की जा रही है। भोपाल के साथ साथ इंदौर में भी सरकार और प्रशासन तैयारियों पर बारीकी से नजर रखा हुआ है।

MP News : इंदौर एयरपोर्ट पर भोपाल एयरपोर्ट की अपेक्षा अधिक कनेक्टिविटी है। इस वजह से अधिकतर उद्योगपति इंदौर एयरपोर्ट आकर कार से भोपाल का रास्ता कवर करेंगे। उन्हें भोपाल तक पहुंचाने के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहीं भोपाल में मप्र की विरासत, भव्यता को दर्शाने वाली गैलरी बनाई जाएगी। इस गैलरी को कई कलाकार मिलकर तैयार करेंगे। इसमें मप्र की संस्कृति, विरासत और अन्य पहलुओं से जुड़े भव्य दृश्य होंगे जिन्हें उद्योगपतियों को दिखाया जाएगा।

MP News : मेहमानों का मालवी अंदाज़ में किया जाएगा स्वागत-
चर्चा में बताया गया कि इंदौर में उद्योगपतियों का स्वागत मालवी अंदाज में होगा। साफा या पगडी पहनाई जाएगी और इंदौर के स्थानीय व्यंजनों से उनका मुंह मीठा करवाया जाएगा। इसके बाद उन्हें भोपाल के लिए रवाना किया जाएगा। मप्र आने वाले उद्योगपतियों के लिए उज्जैन महाकाल दर्शन के विशेष इंतजाम किए जाएगे। मप्र के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर ले जाने के लिए भी मप्र पर्यटन विभाग खास व्यवस्थाएं करेगा। पहली बार इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में हो रही है, इसलिए भोपाल के आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी उन्हें ले जाने के लिए रोडमैप बनाया जा रहा है।

MP News : विदेशी मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों तैयार करेगी खास टीम-
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में मेहमानों, डेलिगेट्स और अन्य का लंच खास होगा। विदेशी मेहमानों को प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाने की योजना है। यहां तीन अलग-अलग कैटेगरी में भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसमें वीवीआईपी (मंत्री, विदेश और देश के बड़े बिजनेसमैन), वीआईपी मीडिया और अन्य डेलीगेट्स के लिए खाने के डोम अलग-अलग होंगे। यहां पर खाने का मेनू मेटरिक्स एक जैसा रहेगा। इन तीनों कैटेगरी के मेनू में भारतीय और विदेशी व्यंजन दोनों होंगे, जिनमें कॉन्टिनेंटल और ओरिएंटल फूड्स के साथ साथ मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में तीन कैटेगिरी में खाने की व्यवस्था की गई है। इसमें तीन अलग-अलग डोम बनाए जा रहे है। यह तीनों डोम एक दूसरे से इंटरकनेक्ट रहेंगे। पर्यटन विकास निगम भोजन की पूरी व्यवस्था कर रहा है। 125 लोगों की टीम दो दिन मेहमानों के लिए लंच तैयार करेगी। वीवीआईपी डोम में खाना खाने की व्यवस्था बैठ कर रहेगी। वहीं, बाकी दो कैटेगिरी में बुफे होगा। खाना सर्वे करने और व्यवस्था के लिए 200 लोग रहेंगे।

MP News : नर्मदापुरम की मावा बाटी और बघेलखंड के इंद्रहार की कढ़ी होगी खास-
विदेश से आने वाले मेहमानों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र की स्पेशल व्यंजन का स्वाद चखाया जाएगा। दाल बाफला-दाल बाटी के साथ ही नर्मदापुरम की स्पेशल डेजर्ट मावा बाटी विशेष रूप से सर्व की जाएगी। इसे 100 प्रतिशत मावा से बनाया जाता है। इसके अलावा बघेलखंड की खास इंद्रहार की कढ़ी की परोसी जाएगी। इसे पांच तरीके दाल को मिक्स करके बनाया जाता है। जिसे उबालकर उसे बर्फी के शेफ में काट कर कड़ी में डाला जाता है। वहीं, मालवा की स्पेशल लाल भाजी भी स्पेशल डिस में रखी जाएगी। साथ ही मिलेट्स के भी दो आईटम रखे जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire